गाजियाबाद (युग करवट)। जिला प्रशासन द्वारा आज मुख्यालय में राष्टï्रपित महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सबसे पहले गांधी जी व शास्त्री जी की तस्वीरों पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर डीएम आरके सिंह ने कहा कि राष्टï्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा के मार्ग को चुना और जीवन भर उसी मार्ग पर चले। उनके द्वारा किए गए आंदोलनों ने देश के जन-जन में देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया और देश की आजादी में प्रमुख भूमिका निभाई। राष्टï्रपिता के आर्दश आज भी युवाओं के लिए प्रांसगिक है। तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसी शख्सियत के रूप में जाने जाते रहे हैं जिन्होंने कभी भी सरकारी संसाधनों का उपयोग अपने परिजनों के लिए नहीं किया। वह सादगी और ईमानदारी की एक मिसाल बनकर रहे। एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी को सिर्फ देश ही नहीं दुनिया में भी बहुत सम्मान से देखा जाता है। उन्होंने हमेशा ही युवाओं को अहिंसा का मार्ग दिखाया और देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करते रहे। एडीएम एफआर विवेक श्रीवास्तव ने भी लोगों को गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी से भी प्रेरणा लेनी चाहिए और ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपने कार्य को करते हुए आम जन की सेवा करनी चाहिए। अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन नाजिर सदर ने किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, सिटी मजिस्टे्रट शुभांगी शुक्ला, एसीएम चंद्रेश, एसीएम निखिल चक्रवर्ती, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ.सीमा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं इसके उपरांत गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन व सिविल डिफेंस की ओर से कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को फल वितरण किए गए। एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने आश्रम में फलों का वितरण किया।