नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कमला नेहरू नगर से गाजियाबाद नगर निगम और डासना नगर पंचायत व खोड़ा नगर पालिका के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। कमला नेहरूनगर से नगर निगम के सौ वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, तो वहीं यहां से डासना व खोड़ा नगर पालिका का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी गईं। इसके अलावा महर्षि दयांनद इंटर कॉलेज मोदीनगर से मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी, पतला व फरीदनगर नगर पंचायत का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। लोनी के लिए पोलिंग पार्टियां डीपीएस स्कूल लोनी से रवाना की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम आरके सिंह और डीसी निपुण अग्रवाल, एसडीएम विनय कुमार ने कमला नेहरू नगर स्थल का निरीक्षण किया। नगर निगम के लिए ६३ काउंटर बनाए गए थे। खोड़ा के लिए नौ काउंटर और डासना के लिए दो कांउटर बनाए गए थे। कर्मिकों की भारी भीड़ के सामने यह व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। कड़ी धूप में कर्मचारियों को घंटो तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बड़ी संख्या में महिला कर्मिक अपने बच्चों को लेकर स्थल पर पहुंचीं। चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी तैनात किया गया है। यहां से पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुचेंगी और केन्द्रों को मतदान के लिए तैयार करेंगी। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। ऐसे में मतदान कर्मिकों को केन्द्र छोडऩे की परमिशन नहीं होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम आरके सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मतदान को लेकर कर्मिको जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी निपुण अग्रवाल,उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौतमबुद्धनगर जिले में 11 मई को स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।