प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के पास अब गांव शाहपुर के पास थोड़ी जमीन है जहां कूड़ा डालने का कार्य हो रहा है। नगर निगम अब अपनी इस जमीन पर कोई दूसरा विभाग कूड़ा नहीं डाल दे इसके लिए रखवाली कर रहा है। सवाल है कि नगर निगम यहां रखवाली किस के कूड़े कर कर रहा है। इसका सीधा उत्तर है कि खोड़ा नगर पालिका के कूड़े की। दरअसल अभी तक नगर निगम की साइट पर खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद का कूड़ा भी पड़ रहा था। इसकी ऐवज में खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद को कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी को पैसा देना पड़ रहा था। गत दिनों विवाद के बाद कंपनी की साइट पर नगर निगम ने कूड़ा डालना बंद कर दिया। खोडा-मकनपुर नगर पालिका परिषद नगर निगम के हुए कंपनी के साथ अनुबंध के आधार पर ही कूड़ा डालने का कार्य कर रही थी। जब कंपनी और नगर निगम के बीच अनबन पैदा हुई तो साइट पर नगर निगम ने कूड़ा डालने का काम बंद कर दिया।
अब नगर निगम प्रशासन ने कूड़ा डालने के लिए नई साइट खोज ली है। नगर निगम के पास जमीन कम है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अपने कर्मचारियों से इसका पहरा दिलवा रहा है। ऐसे में निगम को लग रहा है कि कहीं खोड़ा वाले यहां कूड़ा नहीं डाल दे। वहीं नगर निगम के हेल्थ अफसर डॉ0 मिथिलेश कुमार का कहना है कि खोड़ा का कूड़ा बताया जाता हैकि डासना के पास डाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्टï किया कि नगर निगम अपनी साइट पर कूड़ा नहीं डालने देगा।