नोएडा (युग करवट)। जनपद गौतमबुद्धनगर में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव तथा अपर मुख्य सचिव क्रीड़ा नवनीत सहगल नोएडा पहुंचे। दोनों ने गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। 27 मई को मुख्यमंत्री के नोएडा आने की चर्चा है। बताया जाता है कि खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स के तहत 23 से 27 मई तक कबड्डी के मुकाबले शुरू होंगे। इसमें 17 से अधिक टीमें भाग लेंगी। साथ ही 26 से 29 मई तक स्विमिंग के मुकाबले होंगे। बॉक्सिंग में भी खिलाड़ी भिड़ेंगे। अधिकारियों ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स कि जनपद में तैयारियो का जायजा लेने के लिए प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव और अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल आज जनपद गौतमबुद्ध नगर आए हैं। इस कार्यक्रम में 27 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 29 मई को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आने की भी चर्चा है।