पसमांदा समाज के लिए भाजपा ने शुरू की योजनाएं
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा से टिकट के लिए लगातार दावेदार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में डासना स्थित भाजपा नेत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष की माता व भाजपा नेत्री स्व. मतीन नूरी की धर्मपत्नी रानी नफीस पाशा ने डासना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। रानी नफीस पाशा ने बताया कि उनका परिवार शुरू से ही राजनीति से जुड़ा हुआ है। वर्ष २००९ में वह भी भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुई।
वर्ष २००९ में राजनाथ सिंह ने जब यहां से चुनाव लड़ा तो उस समय मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में उनकी सभा कराई गई थी जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा में राष्टï्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया और दो बार इस पद पर रहीं। रानी नफीस पाशा ने बताया कि मोदी सरकार लगातार पसमांदा समाज के विकास और उत्थान के लिए योजनाएं ला रही हैं। चाहे वह उज्ज्वला योजना, आयुष्मान, सडक़ या आवास योजना, उनमें पसमांदा समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। मुस्लिम क्षेत्रों में विकास कार्य बड़ी तेजी से कराए जा रहे हैं। यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में पसमांदा समाज के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर डासना के १५ वार्डो में से दस वार्डो में मुस्लिम प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है।
रानी नफीस पाशा ने अपने प्राथमिकताओं के बारे में बताया कि पूर्व में इस पद पर रहे लोगों ने क्षेत्र का विकास उस स्तर तक नहीं किया, जो करना चाहिए था। जो निधि विकास के लिए आई थी वह भी नहीं इस्तेमाल की गई। डासना नगर पंचायत से लेकर एनएच-२४ को जोडऩे वाली सडक़ आज भी बदहाल है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना है। गरीब अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, उसका विकास करना है। लखनऊ से सौ करोड़ का बजट लाकर उसे क्षेत्र में विकास कार्यो में लगाया जाएगा। महिलाओं के उत्थान, बच्चों की बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। महिलाओं को स्वांवलम्बी बनाने का काम किया जाएगा।