नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं जिससे शहर का कूड़ा नहीं उठ सका। बता दें कि सफाई कर्मी सुल्तान शाहपुर मकरैड़ा में कूड़ा डालने के लिए गया था। जहां स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मचारी को जमकर पीट दिया। घटना की जानकारी जब अन्य सफाई कर्मचारियों हुई तो उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा उठने का काम एकदम से थम गया। हड़ताल के कारण सुबह का कूड़ा भी जगह-जगह से नहीं उठ पाया है। सफाई कर्मचारी इस मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।