प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युगकरवट)। जस्सीपुरा कट से लेकर दूधेवर नाथ मंदिर मठ तक कांवडिय़ों की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन अलग अलग रणनीति पर कार्य कर रहे है। पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि जस्सीपुरा कट से लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर मठ तक नगर निगम यहां टेंट की व्यवस्था करे। ताकि बरसात और गर्मी से कांवडिय़ों को बचाया जा सके। वहीं नगर निगम प्रशासन का कहना है कि टेंट लग जाने से कांवडिय़ों को परेशानी हो सकती है। दरअसल नगर निगम प्रशासन हर वर्ष ही जस्सीपुरा कट से लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर मठ तक बल्ली से बेरिकेडिंग लगाने का कार्य किया जाता है। इसी महीने की तीन तारीख से यह कार्य शुरू होने जा रहा है। इसी को देखते हुए ही नगर निगम ने यहां कार्य शुरू करने का कार्य किया तो विवाद हो गया। दरअसल मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने निगम की टीम को कहा कि जस्सीपुरा कट से लेकर दूधेश्वर नाथ मंदिर मठ तक नगर निगम टेंट लगाए। नगर निगम के अधिकारी इस पर खुल कर बोलने को तैयार नहीं है। वहीं नगर निगम के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि टेंट अगर लग गया तो कई बार कांवड़ काफी ऊंची होती है। कांवड़ के अधिक ऊंचा होने के कारण वह टेंट की बल्ली आदि से टच हो सकती है। ऐसे में उनका मानना है कि इस रूट पर टेंट नहीं लगना चाहिए। इसी को लेकर ही नगर निगम और पुलिस कमिश्नरेट के बीच विवाद पैदा हो गया है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इस प्रकरण में कोई रास्ता निकाला जाएगा।
निगम करेगा कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा
गाजियाबाद (युगकरवट)। गाजियाबाद से होकर जाने वाले कांवडिय़ों पर इस बार पुष्प वर्षा होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए गए है। पुष्प वर्षा के लिए नगर निगम प्रशासन को अधिकृत किया गया है। यह पुष्प वर्षा कैसे की जाएगी इसके लिए नगर निगम प्रशासन को प्लान तैयार करने और इसकी जानकारी जिला प्रशासन और शासन को देने के लिए कहा है। पुष्प वर्षा कांवडिय़ों पर किस दिन होगी इसके लिए जल्दी ही तारीख तय की जाएगी। इसकी नगर आयुक्त डॉ0 नितिन गौड़ ने भी पुष्टिï की है। उनका कहना है कि शासन के निर्देश हैं इसका पालन करने के लिए जल्दी ही कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि कांवडिय़ों पर कहां पुष्प वर्षा की जाएगी इसके लिए क्या कोई हेलिकॉप्टर का यूज हो या फिर अन्य किसी मशीन के जरिए पुष्प वर्षा की जाए इसके लिए जल्दी ही अधिकारियों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया जाएगा।
निगम लगाएगा भंडारा: वहीं दूसरी और नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस बार वह गाजियाबाद और यहां से होकर आगे जाने वाले कांवडिय़ों के लिए भंडारे का आयोजन करेगा। निगम हर वर्ष कांवडियों के लिए भंडारा लगाता है। इस बार मेरठ रोड तिराहे के पास साईं उपवन में नगर निगम का कांवडिय़ों के लिए भंड़ारा होगा।