महानगर क्षेत्र के सभी 100 वार्डों पर
वरिष्ठ संवाददाता
गातिजयाबाद (युग करवट)। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में तेजी के साथ काम चल रहा है। 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इससे पूर्व ही महानगर क्षेत्र में पडऩे वाले सभी 100 वार्डों के लिए कांग्रेस अपने पार्षद पद के कैंडिडेट घोषित कर देगी। मजबूत एवं जिताऊ कैंडिडेट के चयन के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभार सौंपा गया है। एक प्रभारी चार वार्डों में प्रत्याशियों का चयन करेगा। पार्टी के सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक केके शर्मा को वार्ड-9 शिब्बनपुरा पटेल नगर, वार्ड-19 पटेलनगर मुकंदनगर और वार्ड-69 लोहियानगर एवं लाल क्वार्टर का प्रभारी बनाया गया है। पीसीसी सदस्य सतीश त्यागी को वार्ड-31 नंदग्राम, वार्ड-49 मरियम नगर, वार्ड-32 कृष्णा नगर और वार्ड-50 सिद्दीक नगर का प्रभार सौंपा गया है। वार्ड-42 बम्हैटा, वार्ड-56 चिरंजीव विहार, वार्ड-18 रजापुर शास्त्रीनगर, वार्ड-47 शास्त्रीनगर महेन्द्र एंक्लेव एवं वार्ड 91 का प्रभारी पूर्व मंत्री सतीश शर्मा को नियुक्त किया गया है। पीसीसी सदस्य एवं पूर्व में सदर सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके सुशांत गोयल को वार्ड-23 कैलाशनगर, वार्ड-92 इस्लामनगर, वार्ड-95 प्रेमनगर कैला, वार्ड-33 सरायनजर अली और वार्ड-93 कैला भट्टा का प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश सचिव वीर सिंह चौधरी को वार्ड-22 दौलतपुरा, वार्ड-52 आर्यनगर कोट गांव, वार्ड-39 नासिरपुर का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रहे हाजी लियाकत को वार्ड-4 माता कॉलोनी, वार्ड-48 मिर्जापुर, वार्ड-35 अकबरपुर बहरामपुर और वार्ड-51 प्रताप विहार सेक्टर-11 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को वार्ड-8 नेहरुनगर सेंकेंड, वार्ड-14 न्यू विजयनगर, वार्ड-55 विजयनगर सेक्टर 11 ए-ब्लॉक और वार्ड-15 चरण सिंह कॉलोनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट को वार्ड-21 भोवापुर और वार्ड-54 वसुंधरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शशिभूषण को वार्ड-74 वसुंधरा तृतीय का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक को वार्ड-40 साहिबाबाद का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित कुमार यादव को वार्ड-62 गोविंदपुरम और वार्ड-30 सदरपुर गोविंदपुरम का प्रभारी बनाया गया है। वार्ड-2 राहुल विहार, वार्ड-7 बिहारीपुरा सुदामापुरी, वार्ड-1 बागू कृष्चयन नगर और वार्ड-3 पुराना विजयनगर का प्रभारी पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह पाल को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सविता गौतम को वार्ड-6 दीनदयालपुरी और वार्ड-11 नंदग्राम दीनदयालपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व लोकसभा एवं महापौर प्रत्याशी रहीं डौली शर्मा को वार्ड-61 वसुंधरा सेंकेंड, वार्ड-94 सूर्यनगर, वार्ड-88 बृजविहार और वार्ड-97 रामप्रस्थ का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज को वार्ड-36 प्रह्लाद गढ़ी, वार्ड-43 कडक़ड़ मॉडल, वार्ड-41 महाराजपुर और वार्ड-57 मकनपुर का प्रभार सौंपा गया है। पीसीसी सदस्य पंकज तेजानिया को वार्ड-5 गगन विहार और वार्ड-10 डीएलएफ कॉलोनी का प्रभारी बनाया गया है। पीसीसी सदस्य राजाराम भारती को वार्ड-16 मोरटा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महानगर संगठन प्रभारी ओमदत्त गुप्ता वार्ड-17 सेवानगर एवं हिंडन विहार का प्रभारी बनाया गया है। दिलशाद मलिक को वार्ड-20 भौंपुरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महानगर महासिचव अनुज चौधरी को वार्ड-24 महरौली का प्रभारी नियुक्त किया गया है और अकबर चौधरी वार्ड-29 कुटी के प्रभारी होंगे। पीसीसी अहसान अली को वार्ड-45 करहैड़ा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पीसीसी सदस्य नरेन्द्र राठी को वार्ड-60 श्यामपार्क मेन, वार्ड-82 लाजपतनगर सेकेंड और वार्ड-70 जनकपुरी का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कसाना वार्ड-72 कौशांबी के प्रभारी होंगे। महानगर महासचिव जगत सिंह बिष्ट वार्ड-78 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन और वार्ड-80 राजेन्द्र नगर सेंकेड के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पीसीसी सदस्य हंसा तिवारी को वार्ड-79 अभय खंड का प्रभारी बनाया गया है। रत्ना नारायण पांडे को वार्ड-41 शक्तिखंड़ और वार्ड-98 अहिंसा खंड का प्रभार सौंपा गया है। उमेश शर्मा को वार्ड-83 श्यामपार्क एक्सटेंशन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा मेहता को वार्ड-87 ज्ञानखंड और वार्ड-99 वैभवखंड का प्रभार सौंपा गया है। महानगर महासचिव अमित कुमार गौड़ को वार्ड-89 वैशाली थर्ड का प्रभारी नियुक्त कियाा गया है और वार्ड-100 शिप्रा सनसिटी के प्रभारी ऋषभ राणा होंगे तो वहीं विनीत त्यागी को वार्ड-13 घूकना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सचिव कार्तिकेय कौशिक को वार्ड-46 गुलधर दुहाई का प्रभारी बनाया गया है। सेवादल के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा वार्ड-59 के प्रभारी होंगे। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी जेके गौड़ को वार्ड-76 वैशाली प्रथम और वार्ड-77 वैशाली सेकेंड का प्रभारी नियुक्त किया गयाा है। सभी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी वाले वार्डों में कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूत कैंडिडेट का चयन करेंगे।