वरिष्ठ संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष विजयपाल चौधरी ने आज प्रेसवार्ता कर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप भी लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है और पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में मजबूती के साथ काम करेगा। जिलाध्यक्ष विजयपाल चौधरी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग विभाग की जिला कार्यकारिणी में कुशलपाल सिंह धारीवाल को उपाध्यक्ष, तुराब अली को उपाध्यक्ष, दीपक चौधरी को उपाध्यक्ष, विपिन गुर्जर को उपाध्यक्ष, चांदवीर चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त कियाा गया है। साथ ही आदिल चौधरी को कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव पद पर मेहकार सिंह पाल, सुभाष कुमार, रविन्द्र चौधरी, अनवर अब्बासी, विकास पाल, डॉ. बाबूराम आर्य, अनवर अब्बासी, ऋषि चौधरी को नियुक्त किया गया है। शिवकुमार कश्यप, मुन्ना बाबू, अनुज कसाना, अली सैफी, नवल सिंह यादव, मोहम्मद हाजी हुसन, वसीम अहमद को कमेटी में सचिव बनाया गया है। साथ ही दयाचंद प्रजापति को लोनी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक केके शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमपाल चंदेला, पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश कौशिक, पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य सुनील चौधरी, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह पाल, जिला सचिव राजेन्द्र शर्मा, अनूसुचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी आदि मौजूद रहे।