नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ‘कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी बार-बार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान कर रहे हैं। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’ यह कहना है उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जो गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप की जयंती पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए कहा कि हम सब लोग एकजुट होकर कांग्रेस को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने का काम करेंगे। कांगे्रस तुष्टिïकरण की राजनीति करती रही है जो अब नहीं चलेगी। कांग्रेस ने साठ सालों में सिर्फ पिछड़े, गरीबों व वंचितों का वोट लेेने का काम किया है ना कि उनके हित में कोई काम किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र में विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता नरेन्द्र मोदी और यूपी में डबल इंजन की सरकार है जिसका एक ही उद्देश्य है, सबका साथ-सबका विकास। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वïान किया कि पूर्व के चुनावों में भी पूरा विपक्ष एकजुट होकर नरेन्द्र मोदी को हराने में जुटा था, लेकिन जो विकास का काम करते हैं उन्हें कोई नहीं हरा सकता। यह इतिहास फिर से २०२४ में दोहराना है। जो भी अच्छे काम हुए वे उन गरीब, पिछड़े, वंचितों की वजह से हुए जिन्होंने अपने घरों से निकलकर उनके लिए वोट किया। पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि ६० साल में जो भ्रष्टïाचार पूर्व की सरकारों में हुए हैं, उन पर छापे पड़ रहे हैं। मोदी सरकार का स्पष्टï मत है कि ना खाऊंगा ना ही खाने दूंगा। अंत में डिप्टी सीएम ने महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह खुद भी इस समाज से आते हैं और पिछड़ों का दर्द जानते हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सरकार किसानों, वंचितों की सरकार है जो सबके विकास की रणनीति को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी को महर्षि कश्यप की जयंंती की शुभकामनाएं भी दीं। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह के आयोजक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को रामदरबार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं उसका लाभ सीधे समाज के सबसे पिछड़े वर्ग को मिला है, वंचितों को मिला है। सबसे अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। ऐसी योजनाएं लाई जा रही हैं जिससे लोगों को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मïाजी के मानस पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे। सृष्टिï की रचना करने में भगवान कश्यप का बड़ा हाथ था। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, डॉ. सागर कश्यप, गोपाल अग्रवाल, ऋषि पाल कश्यप, राजवीर कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, जीत पाल कश्यप, संदीप कश्यप, मुकेश कश्यप, सिद्घार्थ कश्यप, आशुतोष कश्यप, सचिन कश्यप, विशाल कश्यप, शिवमंगल साहू, नवनीत गुप्ता, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पिथौरिया आदि मौजूद रहे। शेष समाचार पेज-४ पर।