गाजियाबाद (युग करवट)। कूड़े को लेकर कल से शहर के लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी को सूखा और गीला कूड़ा अगल-अलग देना होगा, नहीं तो जुर्माना लगेगा। स्वच्छ भारत मिशन के शुरू होने से पहले कल से निगम जुर्माना वसूली अभियान चलाएगा। यह जुर्माना 200 रुपये लगाया जाएगा। अगर मौके पर जुर्माना अदा नहीं किया गया तो नगर निगम हाउस टैक्स के साथ इस जुर्माने की वसूली करेगा। इस संबंध में राज्य स्वच्छता मिशन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इस गाइड लाइन के हिसाब से चार मार्च से यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा गाड़ी को घरों से ही लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अगल अलग देना होगा। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में पहले ही दस तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नगर निगम हर वार्ड जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान आज शाम तक पूरा हो जाएगा। इसके दूसरे चरण में अब लोगों को अपने घरों से ही डोर टू डोर कूड़ा सूखा और गीला अलग अलग करके नगर निगम की डोर टू डोर गाड़ी में देना होगा। जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें पहले समझाया जाएगा और इसके बाद अगर अगले दिन फिर से वही गलती दोहाराने पर नगर निगम की टीम 200 रुपये का जुर्माना उनसे वसूल करेगी। नगर निगम के हेल्थ अफसर डॉ. मिथिलेश कुमार बताया कि कल से शुरू होने वाली इस व्यवस्था का नगर निगम की टीम इंतजाम कर रही है।