गाजियाबाद (युग करवट)। शहर से भाजपा विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग रिश्ते निभाने में सबसे ही अलग हैं। राजनीति से ऊपर उठकर वह हमेशा रिश्ते निभाते हैं। दो दशक से भी अधिक वो हमेशा युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां एवं उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने आते हैं। चाहे वो कितने भी व्यस्त हो हमेशा वो इस परम्परा को निभाते आ रहे हैं। इसीलिए अतुल गर्ग एवं उनके परिवार को लोग अलग ही सम्मान देते हैं। सभी समाज और धर्म के लोगों मेें जहां उनके स्वर्गीय पिता डीसी गर्ग का सम्मान था इसी विरासत को अतुल जी ने भी बरकरार रखा।