1. रामलला के दरबार में योगी सरकार
    लखनऊ (युग करवट)। आज पहली बार रामलला के दरबार में योगी सरकार के तमाम मंत्री मौजूद हैं। सभी ने पहले दर्शन किये और उसके बाद रामकथा संग्राहलय में कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस बैठक में सांस्कृतिक राष्टï्रवाद से संबंधित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी। आज की कैबिनेट बैठक एक इतिहास बन गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कैबिनेट पहली बार एक साथ रामलला के चरणों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्री रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के राम कथा संग्रहालय में पहुंचे और वहां पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। अयोध्या में हुई कैबिनेट की बैठक में अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन की मंजूरी, अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद विधेयक २०२३ को विधानसभा में प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखा गया। अयोध्या के मांझा मजघरा गांव में २५ एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्राहलय का प्रस्ताव आया। इसके लिए पर्यटन विभाग को नि:शुल्क भूमिक का प्रस्ताव भी रखागया। अयोध्या शौध संस्थान के अंतर्राष्टï्रीय अयोध्या रामायण एवं वैदिक शौध संस्थान के रूप में विकसित करने के विषय पर चर्चा हुई। देवी पाटन धाम तीर्थ विकास परिषद के विकास का प्रस्ताव रखा गया। शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद सहित कई प्रस्ताव रखे गये। आज की बैठक में सांस्कृतिक राष्टï्रवाद को धार देने की पूरी तैयारी के साथ बैठक हुई। आज की बैठक कई मामलों में काफी अहम रही।