नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। स्थानीय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किए हैं। गाजियाबाद नगर निगम के मेयर पद का नामांकन जिला मुख्यालय के न्यायालय कक्ष में होगा। जिसमें एडीएम एफ विवेक श्रीवास्तव मेयर पद के नामांकन कराएंगे।
उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी उपश्रमायुक्त रवि श्रीवास्तव, सीवीओ महेश कुमार, जिला क्रषि अधिकारी राकेश कुमार सिंह होंगे। पार्षद पद के नामांकन नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज नवयुग मार्किट में होगी। जिसमें एक निर्वाचन अधिकारी एक से पांच वार्ड के पार्षद पद के प्रत्याशियों का नामांकन कराएंगे। जिसमें एक से पांच वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, एआरओ मनोज कुमार गौड, चंद्रभान यादव, छह से १० वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त नीरज कुमार, ११ से १५ वार्ड संख्या के लिए आरओ सहायक आयुक्त संतोष कुमार सिंह, १६ से २० वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त देवेन्द्र सिंह, २१ से २५ वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त सचिन कुमार, २६ से ३० वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र,३१ से ३५ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता कपिल चौहान, ३६ से ४० वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त हेमंत कुमार राय, ४१ से ४५ वार्ड के आरओ सहायक आयुक्त प्रतीक सिंह, ४६ से ५९ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता विनय कुमार शर्मा, ५१ से ५५ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता पीयूष सिंह, ५६ से ६० वार्ड के आरओ सहायक अभियंता निशांत कुमार चंद्र, ६१ से ६५ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता अनुज कुमार, ६६ से ७० वार्ड के आरओ सहायक अभियंता अजय कुमार वर्मा, ७१ से ७५ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता योगेन्द्र कुमार, ७६ से ८० वार्ड के आरओ सहायक अभियंता सुरजीत, ८१ से ८५ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता विनोद कुमार, ८६ से ९० वार्ड के आरओ सहायक अभियंता देवेश राम गुप्ता, ९१ से ९५ वार्ड के आरओ सहायक अभियंता रूद्रेश कुमार शुक्ला, ९६ से १०० वार्ड के आरओ उपायुक्त वाणिज्य कर मनीष कुमार होंगे। नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अध्यक्ष पद के नामांकन तहसील मोदीनगर में होंगे। इसके नामांकन आरओ डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार राय कराएंगे।
वार्ड सभासद के लिए आरओ सहायक अभियंता दर्शन सिंह, सहायक अभियंता प्रवीन माहेश्वरी, सहायक अभियंता निहाल सिंह, सहायक अभियंता महेन्द्र कुमार, परियोजना अभियंता संजय कुमार, परियोजना प्रबंधक अमित कुमार, सहायक अभियंता अंकुर यादव नामित किए गए हैं। नगर पालिका परिषद मुरादनगर अध्यक्ष के नामांकन के लिए डिप्टी कलेक्टर चंद्रेश कुमार सिंह को आरओ बनाया गया है। इसके वार्ड सभासद के लिए आरओ अधिशांसी अभियंता अमित कुमार, सहायक आयुक्त अनुभव उपमन्यु, सहायक आयुक्त कुंवर म्रत्युंजय, सहायक आयुक्त चरण सिंह, सहायक अभियंता दीपक कुमार गुप्ता को नामित किया गया है। नगर पालिका परिषद लोनी के अध्यक्ष के नामांकन वर्धमान सरस्वती शिशु मंदिर में होंगे। अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र को आरओ नामित किया गया है। सभासद पद के नामांकन के लिए आरओ प्रबंधक सिविल ब्रम्हा सिंह, अधिशासी अभियंता सुमित कुमार, अधिशासी अभियंता अमन त्यागी, सहायक आयुक्त सुभाष चन्द्रा, प्रबंधक सिविल प्रदीप साहू, राज्यकर अधिकारी सुनील कुमार डागर, सहायक आयुक्त विनय कुमार दुबे, प्रबंधक सिविल राकेश बाबू, प्रबंधक सिविल सुशील कुमार, नगर पालिका परिषद खोडा के नामांकन सदर तहसील में होंगे। जहां अध्यक्ष पद के आरओ उपनिदेशक क्रषि प्रसार रामजतन मिश्रा को बनाया गया है। सभासद पद के आरओ उपपरियोजना निदेशक रजनीश यादव, सहायक अभियंता उमेश गांधी, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता रामदत्त, सहायक अभियंता योगेश कुमार, सहायक अभियंता संजीव कुमार, डासना नगर पंचायत के नामांकन जिला मुख्यालय में होंगे। अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह को आरओ, सभासद पद के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार गंगवार, सहायक अभियंता चंद्रमोली द्विवेदी को नामित किया गया है। नगर पंचायत पतला के अध्यक्ष पद के नामांकन के आरओ जिला क्रषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, सभासद पद के नामांकन के आरओ उपायुक्त वाणिज्यकर संजीव कुमार सिंह, नगर पंचायत निवाडी के अध्यक्ष पद के नामांकन के आरओ जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, सभासद पद के आरओ सहनयक अभियंता सैयद जाफर रजा, नगर पंचायत फरीदनगर अध्यक्ष पद के नामांकन के आरओ अभियंता लघु सिंचाई हरिओम व सभासद पद के नामांकन के आरओ अधिशासी अभियंता शैलव कुमार नामित किए गए हैं।