युग करवट ब्यूरो
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अरुणोदय सोसायटी द्वारा समाज की 71 प्रभावशाली महिलाओं को ‘इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के विनय कुमार रुहेला, राज्य मंत्री व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ संजीव गोयल सिक्का, विशेष अतिथि एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, अरुणोदय सोसायटी के चेयरमैन डॉ अनुभूति चौहान, उपाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रिंसी वर्मा, एमआईटी के वाईस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रुहेला ने कहा नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें हर प्रकार की स्थिति में, हर क्षेत्र में तथा हर स्थान पर नारी का सम्मान करना चाहिए।
राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एक पुरुष को अपने पूरे जीवन चक्र के हर पड़ाव पर एक महिला की जरूरत होती है। एक सशक्त नारी से सात पीढिय़ां सशक्त हो जाती है। डॉ. अनुभूति चौहान ने कहा कि नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती, नारी सृष्टि का अभिन्न अंग है। धर्म ग्रंथों में भी कन्या को लक्ष्मी के रूप में पूजनीय माना है। एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने कहा की नारी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक दिन महिलाएं सम्मान के काबिल है। सनातन धर्म में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन मोनिका शर्मा ने किया। इस दौरान अंजू वारियर, आलोक सिसोदिया, प्रीतिश ठाकुर,गीता सजदेवा को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। आयोजन में एमआईटी के निदेशक डॉ. सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा, मीडिया मैनेजर अजय चौधरी, डॉ सपना देशवाल, तान्या शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।