नोएडा (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्रेटर नोएडा के तिलपतता गांव स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से उतरने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में मेहनत करें ताकि प्रत्याशी यहां से भारी मतों से जीते। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारी के साथ भी बैठक की। इस दौरान यहां के पदाधिकारियों ने अपनी कुछ समस्याएं बताई, जिसे उन्होंने जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह जिला गौतमबुद्ध नगर के कलेक्ट्रेट में पहुंचे। वहां पर उन्होंने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माणाधीन फिल्म सिटी का भ्रमण भी करेंगे, तथा उसके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।