नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए १२ दावेदार मैदान में हैं। ईवीएम पर मतदाता किस नम्बर पर किस प्रत्याशी को वोट करेंगे, इसका क्रमांक जिला निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल को जहां छठवां स्थान मिला है तो वहीं आम आदमी पार्टी की जानकी बिष्टï को इस क्रमांक में पहला स्थान ईवीएम पर मिला है। दूसरे पर बसपा प्रत्याशी निसारा खान, तीसरे पर कांग्रेस की पुष्पा रावत, चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम यादव, पांचवे पर एआईएमआईएम की शहनाज दिलशाद और छठें पर भाजपा की सुनीता दयाल ईवीएम पर नजर आएंगी। इसके बाद सातवें नम्बर पर जनअधिकार पार्टी की पिंकी, आठवें पर सुभाष पार्टी की प्रिया गुप्ता, नौवें पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सविता यादव, निर्दलीय उम्मीदवार नीतू त्यागी १०वें पर निर्दलीय प्रत्याशी नीरज प्रकाश चौधरी ११वें और १२वें स्थान पर चौधरी बबीता डागर ईवीएम पर दिखेंगी।
लोनी में आप पार्टी के अमित कसाना होंगे पहले नम्बर पर
लोनी नगर पालिका में भी ईवीएम से ही मतदान कराया जाएगा। लोनी अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदारों में जंग हैं। चुनाव में ईवीएम पर आम आदमी पार्टी के अमित कसाना पहले, भाजपा की पुष्पा दूसरे, कांग्रेस की बानो तीसरे, बसपा की महरीन अली चौथे, रालोद की रंजीता धामा पांचवे, एआईएमआईएम की वकीला छठें, हिन्दुस्थान निर्माण दल की अंजलि सातवें व निर्दलीय उम्मीदवार भावना आठवें स्थान पर होंगी।
खोड़ा मकनपुर से आशा देवी को मिला एक नम्बर
खोड़ा मकनपुर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की आशा देवी को पहला, कांगे्रस की उर्मिला सिंह को दूसरा, एआईएमआईएम की तब्बसूम जहां को तीसरा, बसपा की मुन्नी देवी को चौथा, भाजपा की रीना देवी को पांचवा, आप की सीमा देवी को छठवां, सपा की संगीता देवी को सातवां, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सुनीता झा को आठवां, निर्दलीय आरती देवी को नौवां और निर्दलीय मोहिनी शर्मा को दसवां स्थान मिला है।
मोदीनगर में भाजपा के प्रत्याशी क्रमांक में चौथे स्थान पर
वोटिंग क्रमांक में मोदीनगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विनोद चौथे स्थान पर हैं। सपा के कृष्णपाल सिंह पहले, बसपा की जगमोहन सिंह दूसरे, आप के जयभगवान जीनवाल तीसरे, रालोद के विनोद कुमार पांचवे, निर्दलीय उम्मीदवार अंकुश छठे, महेश कुमार सातवें और श्यामलाल आठवें स्थान पर हैं।
मुरादनगर में बसपा की छम्मी को मिला पहला क्रमांक
मुरादनगर नगर पालिका के अध्यक्ष पद की वोटिंग के लिए बसपा की छम्मी को पहला क्रमांक मिला है। भाजपा की रमा देवी दूसरे, आप की शालू त्यागी को तीसरा, रालोद की सलमा को चौथा, स्वतंत्र जनताराज पार्टी की सावित्री को पांचवा स्थान मिला है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी परवीन छठें, पुष्पा सातवें, रेखा आठवें, रोशन चौधरी नौवें, संयोगिता त्यागी दसवें और ११वें स्थान स्वीटी को मिला है।
पतला नगर पंचायत से १२ प्रत्याशी मैदान में
पतला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर १२ प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके वोटिंग क्रम में बसपा के कोमल राणा पहले, आप के प्रमिता दूसरे, सपा के राकेश तीसरे, रालोद की रीता चौथे, कांग्रेस की शिखा पांचवे, भाजपा की सचिन चौधरी उर्फ प्रियंका छठें, निर्दलीय उम्मीदवार अतरकली सातवें, इन्दुबाला आठवें, प्रीति नौवें, मनु दसवें, ममता ११वें और १२वें स्थान पर स्वाति हैं।
निवाड़ी में सपा प्रत्याशी को मिला पहला स्थान
निवाड़ी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए ११ प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग क्रम की अगर बात करें तो सपा के अमित पहले, बसपा के आशीष दूसरे, कांग्रेस के दिनेश तीसरे, भाजपा के प्रदीप चौथे, निर्दलीय उम्मीदार नितिन पांचवे, बबीता छठें, रजनी सातवें, विरेन्द्र आठवें, शकील नौवें, शिवकुमार दसवें और ११वें स्थान पर सुमन हैं।
फरीदनगर पंचायत पर हैं सबसे अधिक प्रत्याशी
फरीदनगर पंचायत पर अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां से २२ प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें चार राजनीतिक पार्टी और बाकी के १८ उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन प्रत्याशियों का वोटिंग क्रम जारी किया गया है जिसमें बसपा के अनवर पहले, कांग्रेस के अयुब दूसरे, भाजपा के कमल कुमार तीसरे और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के रेशमा चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद पांचवे से लेकर २२वें स्थान तक निर्दलीय प्रत्याशियों को क्रमांक दिया गया है।