गाजियाबाद (युग करवट)। ईलाक्षी क्लब द्वारा यूके रेडियन्स वेव सिटी में डांडिया नाइट और दिवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष रीता जैन द्वारा सभी का स्वागत कर किया गया। राष्टï्रगान के उपरांत विधिवत डांडिया नाइट्स शुरू हुर्ई। नितिन डांस ग्रुप की डांस प्रस्तुति ने सभी को खूब झुमाया। क्लब सदस्य पूनम यादव और नीरू अग्रवाल ने डांस प्रस्तुति दी तो वहीं महिलाओं ने रंगबिरंगे परिधानों में डांडिया खेला। इस दौरान विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जिसमें विजेताओं को उपहार दिए गए। नृत्यकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया। अंत में फाउंडर प्रेसीडेंट पुनीता त्यागी और कोषाध्यक्ष सीमा सिंह ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर पूनम यादव, शीतल मलिक, डॉ.सरिता शर्मा, सारिका अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, सरिता गोयल, शिवानी, नीरू अग्रवाल, रेखा बंसल, नीरू अग्निहोत्री, सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।