नोएडा (युग करवट)। नोएडा के सेक्टर-33 में स्थित इस्कॉन मन्दिर आज से अपना नवां स्थापना दिवस मना रहा है। मंदिर से जुड़े कृष्णभक्त पूरे परिवार के साथ इसे मनाने की तैयारी में है। आज से 9 साल पहले नोएडा के इस्कॉन मन्दिर का लोकार्पण हुआ था। इस्कॉन के विश्व भर में 700 से अधिक मन्दिर और केन्द्र है। इस काम के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रह्मोत्सव के अवसर पर सुबह 10 बजे भगवान् का पंचगव्य जैसे दूध, दही, घी, शहद और ताजे फलों के रस से अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद 56 भोग चढ़ाये जाएंगे। कृष्ण का अलग-अलग जगहों से मंगवाए विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा और उसके बाद महाआरती की जाएगी। अंत में महाप्रसाद बांटा जाएगा। इस ब्रह्मोत्सव में करीब 1500 कृष्णभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।