प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। इंदिरापुरम कॉलोनी के टेकओवर करने को लेकर उठा विवाद अब केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह तक पहुंच गया है। इस मामले में बीजेपी के निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र त्यागी की ओर से एक पत्र केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह के पास भेजा गया है। हालांकि यह पत्र ऑन लाइन ही वीके सिंह के पास भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि चुनाव के दौरान इंदिरापुरम कॉलोनी टेकओवर करने का नगर निगम पर दबाव बनाया जा रहा है। जबकि निकाय चुनाव चल रहे है।
निकाय चुनाव के दौरान निगम के संचालन के लिए तीन सदस्य एक अफसरों की एक कमेटी बनी है। कमेटी को नीतिगत फैसला लेने का अधिकार नहीं है। इस कमेटी को केवल फाइनेंशल पावर है। नीतिगत फैसला लेने की पावर नगर निगम बोर्ड को है। अभी नए बोर्ड के गठन की प्रक्रिया चल रही है।
इंदिरापुरम कॉलोनी को लेकर यह विवाद लंबा चला आ रहा है। यहीं कारण है कि अब इस मामले में कई निवर्तमान पार्षद एक्टिव हो गए है। निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र त्यागी का कहना है कि अगर इस कॉलोनी को टेकओवर किया जाता है तो इससे सबसे बड़ा नुकसान इंदिरापुरम कॉलोनी की जनता को होगा।