गाजियाबाद (युग करवट)। इंदिरापुरम कॉलोनी के टेकओवर को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में अब एक और पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम के वरिष्ठ निवर्तमान पार्षद अनिल स्वामी ने कहा कि अगर नगर निगम इंदिरापुरम-इंदिराकुंज कॉलोनी को नियम के खिलाफ जाकर टेकओवर करता है तो इस कार्रवाई के खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे। उनका कहना है कि इंदिरापुरम कॉलोनी को नगर निगम टेकओवर करने से मना नहीं कर रहा है, मगर हर चीज नियम के हिसाब से ही टेकओवर की जा सकती है। नगर निगम को चाहिए कि पहले बोर्ड का गठन हो इसके बाद बोर्ड में इस मामले को लेकर आए। सदन जो चाहेगा और जिस तरह से चाहेगा उसी के हिसाब से ही इंदिरापुरम कॉलोनी को टेकओवर किया जाएगा। सबसे पहले नगर निगम ने जीडीए से वहां अधी अधूरी अवस्थापना सुविधाओं को पूरा करने के लिए 361 करोड़ रुपये जीडीए से मांगा था। दूसरे संयुक्त सर्वे में नगर निगम ने जीडीए से 265 करोड़ रुपये की मांग की थी। जीडीए ने अगर पैसा दिया होता तो यह प्रस्ताव तब ही सदन में आता और इस पर सदन विचार करता। उनका कहना है कि हाईकोर्ट और शासन दोनों ने स्पष्टï कर दिया है कि मौजूदा समय में नगर निगम की संचालन कमेटी में शामिल डीएम, नगर आयुक्त और एडीएम को यह अधिकार नहीं है कि वह कोई नीतिगत फैसला ले सके।