प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद(युग करवट)। हाल ही में शासन ने अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव का तबादला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रह जनपद गोरखुपर नगर निगम में कर दिया। अब इस अधिकारी के तबादले के बाद उन्हें आवंटित नगर निगम के खाली कराने को लेकर विवाद पैदा हो गया। नगर आयुक्त नितिन गौड़ की ओर से इस मामले में अपर नगर आयुक्त को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा है कि वह तुरंत ही लोहिया नगर स्थित सी 185/1 मकान को खाली करें।
मकान अगर खाली नहीं किया तो किराया वसूल किया जाएगा। किराया नहीं देने के मामले में शासन से इसकी शिकायत की जाएगी। पिछले महीने 30 जून को शासन की ओर से अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव का तबादला कर दिया गया था। साथ ही नगर निगम में नई एकाउंट अफसर कुमारी गीता की तैनाती हुई है। शासन ने उन्हें मथुरा वृंदावन नगर निगम से गाजियाबाद नगर निगम में तेनात किया है। नगर निगम ने इन्हें अपर नगर आयुक्त का मकान आवंटित किया है।