गाजियाबाद। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्टï्रीय कार्यालय पर आज कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटेगा। दरअसल हाल ही में दिल्ली में जी-20 का सफल आयोजन किया गया है। पार्टी इस सफल आयोजन का जश्न मनाने की तैयाीर में है। सम्मेलन के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के राष्टï्रीय कार्यालय पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शाम पांच बजे पार्टी के राष्टï्रीय कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी यहां के सभी कार्यकर्ताओं से शाम पांच बजे तक पार्टी के राष्टï्रीय कार्यालय पहुंचने की अपील की है।