युग करवट ब्यूरो
मुरादनगर। नगर की जीतपुर कॉलोनी स्थित एक मकान से पुलिस ने आज सुबह भारी मात्रा में नकली देसी घी पकड़ा है। पुलिस ने उक्त मकान से नकली देसी घी बनाने वाला कच्चा माल व नकली घी बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। जबकी, नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक व कारीगर मौके फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर की जीतपुर कॉलोनी की गली नम्बर एक में माजू कुरैशी का मकान है। उक्त मकान को किराए पर लेकर एक व्यक्ति नकली देसी घी बनाने का कार्य करता है। पकड़ा गया नकली देसी घी प्लास्टिक के पैकेटों में भरा हुआ था।