गाजियाबाद (युग करवट)। कल तक केसी त्यागी के चुनाव लडऩे पर उनके प्रस्तावक बनने के बात कहने के बाद अब त्रिलोक त्यागी की राय बदल गई है। अब उनका मानना है कि अगर इंडिया गठबंधन से आचार्य प्रमोद कृष्णम लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा सकते हैं। दरअसल कल आचार्य प्रमोद कृष्णम त्रिलोक त्यागी की माता जी के निधन पर शोक जताने के लिए कविनगर स्थित उनके आवास पर गए थे। वहां बातचीत के दौरान लोकसभा चुनाव का जिक्र आया तो त्रिलोक त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद में भाजपा को हराना है तो इंडिया गठबंधन को आचार्य प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाना चाहिए। एक वही हैं जो भाजपा को चुनाव हराने में सक्षम हैं।