प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जन्म-मृृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर अब आम लोगों को परेशान होने की जरुरत है। लोगों को इन प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय आने की जरुरत नहीं होगी। अब सभी प्रमाण पत्र जोनल ऑफिस से ही जारी होंगे। अभी तक जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को नगर निगम मुख्यालय का चक्कर काटने पड़ते थे। यहां तक की दूसरे जोन में रहने वालों को भी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम मुख्य ऑफिस आना पड़ता था। हाल ही में नगर निगम की इस वर्किंग की शिकायत नगर आयुक्त के पास पहुंची थी। इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने वसुंधरा, मोहननगर, सिटी, कविनगर और विजयनगर एरिया में अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। सभी जोनल कार्यालयों में अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, वहीं आवेदन किया जाएगा और वहीं से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।