नोएडा (युग करवट) । भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अनित कसाना को मेरठ मंडल महासचिव मनोनीत गया है। उन्होंने इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में 3 नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। दादरी क्षेत्र का जिला अध्यक्ष मनोज मावी और नोएडा क्षेत्र का जिला अध्यक्ष अशोक भाटी तथा ग्रेटर नोएडा जेवर क्षेत्र का जिला अध्यक्ष रोबिन नागर को बनाया गया है।