गाजियाबाद (युग करवट)। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जहां जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने पदाधिकारियों के साथ गांधी पार्क जाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया तो वहीं महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी कंपनी बाग स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि आज का दिन अजाद भारत के लिए खासा महत्व रखता है।
आज के दिन महात्मा गांधी ने अपने स्वतंत्रता सेनिनियों के साथ मिलकर अंग्रेजों भारत छोड़ो नारा दिया था। इस अवसर पर सतीश शर्मा, हरेन्द्र अग्रवाल, अमोल वशिष्ठ, सुरेन्द्र शर्मा, राजकुमार गहरा, राजाराम भारती, सुनील शर्मा, वीर सिंह जाटव, राम प्रकाश कश्यप, बाबूराम आर्य, राजेन्द्र शर्मा, सलमान मंसूरी, रामभूल पाल, हिमांयु मिर्जा, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पुष्पा रावत, बाबूराम शर्मा, श्रीचंद दिवाकर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।