प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए शुभम गुप्ता, रणवीर प्रधान बने जिलाध्यक्ष
वरिष्ठ संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। व्यापारी संगठन अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार सभा में शुभम गुप्ता को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं रणवीर प्रधान को जिलाध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारियों को नियुक्त किए जाने की घोषणा आज प्रेसवार्ता में संगठन के मुख्य संरक्षक एवं दूधेश्वर नाथ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरी ने की।
महंत नारायण गिरी ने कहा कि दोनों की पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद संगठन के संरक्षक तेजपाल सिंह ने कहा कि संगठन पूरे जोरशोर के साथ व्यापारी भाईयों को जोडऩे का काम कर रहा है, भविष्य में भी संगठन अपना कुनबा बढ़ता रहेगा। भविष्य में योग्य एवं कर्मठ व्यापारियों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा और महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रेसवार्ता में संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष रविन्द्र चौहान, संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह, संरक्षक अभिषेक गर्ग, अभिषेक गुप्ता, सह संरक्षक डॉ. बीके शर्मा हनुमान, आनंद चौधरी, विजय कौशिक, हरीश मल्होत्रा, विकास चौधरी, नरेन्द्र कुमार नंदी, विनीत गॉड, संजीव अरोड़ा, अनिल चौधरी, दिनेश शर्मा, आशीष गोयल, पृथ्वीराज सिंह, ओमकार सिंह, सुरेश ग्रोवर आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।