नोएडा (युग करवट)। उप्र. के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल नोएडा आ रहें है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने एक बयान में दी।
महेन्द्र यादव ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगमन को लेकर आज सेक्टर-70 में सपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक की गई, जिसमें कल के कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। उन्होंने बताया कि नोएडा आगमन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल सेक्टर-63 स्थित हजरतपुर-वाजितपुर में सपा के वरिष्ठ नेता स्व. राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा के बाद अखिलेश यादव सेक्टर-63 के एच ब्लाक पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बैठक में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष महेंद्र यादव, भरत यादव, सुनील चौधरी, प्रताप चौहान, कालू यादव, जयकरण चौधरी, सूबे यादव, अंकुर पहलवान, विकास यादव, सुंदर यादव, ओमपाल राणा, सुशील यादव, प्रमोद यादव, महेश यादव, मुन्ना आलम, टीटू यादव, रालोद महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव, मोहम्मद नौशाद सहित अन्य मौजूद रहे।