गाजियाबाद(युग करवट)। नगर निगम में महापौर पद के लिए हो रहा चुनाव धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है। चुनाव मैदान में महापौर पद के लिए मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय खुलने के बाद माहौल भी बना जाएगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की महापौर पद कैंडिडेट सिकंदर यादव की पत्नी पूनम यादव का चुनाव कार्यालय अंबेडकर रोड पर खोला जा रहा है। आने वाले समय में चुनाव कार्यालय से ही सभी गतिविधियां संचालित होंगी। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा है कि गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पूनम यादव शिक्षित महिला हैं। महापौर पद पर उनसे बेहतर कोई कैंडिडेट नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने दावा किया कि महापौर पद पर पूनम यादव भारी मतों से चुनाव जीतेंगी।