प्रमुख संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन में 20 करोड़ की वसूली की गई है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ द्वारा समस्त टीम को इसके लिए धन्यवाद दिया। नगर निगम का कहना है कि करीब आठ करोड़ रुपये टैक्स ऑनलाइन जमा कराया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि बकाया टैक्स की वसूली को करने के लिए नगर निगम प्रशासन के सभी अधिकारियों को भी इस कार्य में लगाया गया था। विजयनगर जोन से लगभग 55 लाख, मोहननगर जोन से लगभग 55 लाख, कवि नगर जोन से लगभग डेढ़ करोड़, वसुंधरा जोन से लगभग 3 करोड़ और सिटी जोन से लगभग 3 करोड़ पचास लाख की वसूली की गई है। जोनल प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। इस प्रकार शहर हित में वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को 20 करोड़ की वसूली की गई है। साथ ही नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने इसके लिए सभी कर दाताओं का धन्यवाद किया। साथ ही निवेदन कि चालू वित्तीय वर्ष में जिन पर बकाया है। वह समय पर नगर निगम का हाउस टैक्स जमा कराए और छूट का लाभ ले। जल्दी ही नए वित्तीय वर्ष में टैक्स जमा करने के लिए प्लेट फार्म तैयार किया जाएगा।